Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: तालाब में नहा रहे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

गाजियाबाद: तालाब में नहा रहे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी के थाना टोनिका सिटी क्षेत्र में सोमवार को मन्डोला गांव के तालाब में नहाते हुए डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। निजी गोताखोरों ने दोनों भाइयों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल सोनकर ने बताया कि राकेश वाल्मीकि अपने परिवार के साथ मंडोला गांव में रहते हैं। उनके दो पुत्र संदीप (21) व शिवम (18) भी उनके साथ रहते हैं। आज सन्दीप व शिवम गांव के तालाब में नहा रहे थे तभी डूब गए। उनके डूबने की खबर जैसे ही वहां मौजूद अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने खोजना शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा गांव के युवकों ने गोताखोरों के साथ मिलकर दोनों की तलाश की और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

दूसरी ओर निवाड़ी थाना इलाके में गंग नहर के अबूपुर रेगुलेटर से छलांग लगाकर कूदने वाली 13 वर्षीय किशोरी गौरी शर्मा का शव अभी तक एनडीआरएफ की टीम नहीं तलाश सकी है। वह सतीश निवासी कस्बा रोड तरंग कोठी थाना मोदीनग की पुत्री थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular