Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: डीएम ने कोविड कंट्रोल रूम में, एसएसपी ने सिपाहियों के...

गाजियाबाद: डीएम ने कोविड कंट्रोल रूम में, एसएसपी ने सिपाहियों के साथ केक काटकर मनाया नए साल का जश्न

गाजियाबाद (हि. स.)। कोरोना के लिए विख्यात हुए वर्ष 2020 को विदाई व 2021 के आगमन को लेकर देशभर में लोगों ने अपने अपने तरीके से जश्न मनाया। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे गाजियाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को जहां कोविड कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ तथा एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस कर्मियों के साथ केक काटकर नए साल का जश्न मनाया।
जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित एक एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम में पहुंचे और वहां पर 2020 साल को विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 2020 में जहां कोरोना की टेस्टिंग की गई और उस को लक्ष्य बनाकर में कामयाबी पाई गई। उसी तरह 2021 में वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा ताकि लोगों को कोरोना से निजात मिल सके। इस अवसर पर कंट्रोल रूम में डयूटी देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, सीएमओ डॉक्टर एनके गुप्ता समेत तमाम अधिकारी उपस्थित थे। 
इसी क्रम में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नए साल पर रात में ठंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ केक काटा और नए साल का जश्न मनाया। इसके अलावा एसएसपी ने नव वर्ष के प्रथम दिन पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकतर को मौके पर ही निस्तारित करने केलिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का जायजा लिया गया।
एसएसपी ने पुलिस वेलफेयर के क्रम में थाना कोतवाली में बैडमिंटन कोर्ट व महिला कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि जनपदीय पुलिस गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि इस वर्ष अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही पुलिस वेलफेयर और आधुनिकीकरण पर विशेष जोर रहेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular