Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो...

गाजियाबाद: ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे चार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

गाजियाबादहि.स.)। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार की तड़के भोजपुर पुलिस ने दो ट्रैक्टर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले भी मंगलवार की देर रात में दो बदमाशों को लोनी बॉर्डर पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इन दोनों बदमाशों को भी पुलिस की गोली लगी थी। यह दोनों सोमवार की रात में हुई दिल्ली पुलिस के रिटायर दरोगा की हत्या के मामले में वांछित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र एवं लूटा गया ट्रेक्टर मय कम्प्यूटराईज माझा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना भोजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के भटजन रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक ट्रैक्टर में चार युवक तेजी से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई और बदमाश भागते हुए बाग में पहुंच गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस की गोली से मारुफ निवासी खिवाई थाना सरुरपुर मेरठ व इमरान निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर घायल हो गए।

पुलिस ने अफजाल निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद व शहजाद निवासी ग्राम खिवाई थाना सरुरपुर जिला मेरठ को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभियुक्तों ने बताया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना जानी क्षेत्र से इस महेन्द्रा ट्रैक्टर को लूटा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध लूट व चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत हैं और अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular