-कलक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों पर फहराया गया तिरंगा
गाजियाबाद(हि. स.) जिले में 75 वां स्वतंत्रता दिवस रविवार को हर्षोल्लास व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों व स्वयंसेवी संगठनों के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और देश में एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई।
कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित पाठक ने नगर निगम कार्यालय पर महापौर आशा शर्मा ने और जीडीए पर कार्यालय पर उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश में ध्वजारोहण किया।
कलेक्ट्रेट पर इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज देश निरंतर प्रगति की राह पर चल रहा है इसको और तेजी से प्रगति पर चलाने के लिए हमको अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना होगा।
उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमें समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित पाठक ने झंडा रोड के बाद आयोजित एक समारोह में पुलिस कर्मियों का आह्वान किया कि वह देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए नि:स्वार्थ होकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दें और ऐसा कोई काम ना करें जिससे पुलिस की छवि खराब हो ।
नगर निगम मुख्यालय पर महापौर आशा शर्मा ने वह नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने ध्वजारोहण किया।इसके अलावा एनडीआरएफ एनडीआरएफ कार्यालय पर सेनानायक पीके तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
