-भाजपा प्रत्याशी पहुंची नामांकन भरनेभाजपा पर संयुक्त प्रत्याशी के प्रस्तावक को बंधक बनाने का आरोप
गाजियाबाद (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर गाजियाबाद में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी घमासान मचा है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ममता त्यागी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विकास भवन पहुंच गई। वहीं, समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल के नेता साहिबाबाद स्थित होटल कंट्री इन में हंगामा कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त प्रत्याशी नसीमा बेगम के प्रस्तावक को बंधक बनाकर रखा हुआ है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। सपा व रालोद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों ने नसीमा बेगम के प्रस्तावक को बंधक बनाया हुआ है। भाजपा नहीं चाहती कि गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पर कोई चुनाव न लड़े। समाचार लिखे जाने तक होटल के गेट पर हंगामा चल रहा था।
गाजियाबाद जिपं अध्यक्ष चुनाव: सपा-रालोद कार्यकर्ताओं का हंगामा
RELATED ARTICLES
