Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: छेड़छाड़ के मामले में आरोपित प्रधानाचार्य गिरफ्तार

गाजियाबाद: छेड़छाड़ के मामले में आरोपित प्रधानाचार्य गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। वेवसिटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसान आदर्श हायर सेकेन्ड्री स्कूल बम्हैटा के प्रधानाचार्य को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य पर अपने केबिन में छात्राओं को बुलाकर उनसे छेड़खानी करते थे।

एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. राजीव पांडेय पर गलत नजर रखते हुए छूने और छेड़खानी का आरोप लगाया था। प्रधानाचार्य की इस हरकत को लेकर छात्राओं ने अपने अभिभावकों से भी शिकायत की थी। इसको लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया था। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस आरोपित प्रधानाचार्य डॉ. राजीव पांडेय को गिरफ्तार करने में जुटी थी। एक सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

फरमान /दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular