Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : घर में घुसे बदमाशों और गृहस्वामी के बीच चली गोलियां,...

गाजियाबाद : घर में घुसे बदमाशों और गृहस्वामी के बीच चली गोलियां, एक की मौत

– बालकनी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस की जांच

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना टीला मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार की भोर पहर चोरी के इरादे से बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों को देखकर गृहस्वामी ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से भी गोली चली, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गैलरी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

टीला मोड़ इलाके में योगेंद्र मावी सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि भोर पहर करीब साढ़े चार बजे के दरमियान उनके मकान में खटपट की आवाज आने पर उनकी नींद खुल गई। बाहर आकर देखा तो कुछ लोग उनके घर में दाखिल हो रहे थे। जब उन्होंने आवाज दी तो वे लोग गोली चलाने लगे। इस पर उन्होंने भी अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की। बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो बालकनी में एक युवक का शव मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच की। उसे गोली लगी थी। मृत युवक के बारे में गृहस्वामी से जानकारी की गई तो उसने मृतक के बारे में कुछ पता न होने की बात कही। मौके पर डॉग स्क्वाॅयड व फोरेंसिक टीम ने जांच की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने गृहस्वामी से इस मामले को लेकर पूछताछ की तो बताया कि बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हो रहे थे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। बालकनी में मिले शव के बारे में वो नहीं जानते हैं।

फरमान/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular