Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयगाजियाबाद : गाजीपुर बॉर्डर झड़प मामले में 200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस...

गाजियाबाद : गाजीपुर बॉर्डर झड़प मामले में 200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज


-बीकेयू ने बयान में कहा- पुलिस कार्रवाई किसानों के विरोध को दबाने की कोशिश
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा करने और भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 200 प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच बुधवार को उस समय हाथापाई हो गई थी जब सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जुलूस निकाल रहे थे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने एक बयान में कहा कि एकतरफा पुलिस कार्रवाई किसानों के विरोध को दबाने की कोशिश है।
इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम बीकेयू के जिला प्रमुख जितेंद्र सिंह की शिकायत के बाद झड़प के संबंध में एक और प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कहा कि कौशांबी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बुधवार को गाजीपुर सीमा पर झड़प को भड़काने का आरोप है। बीकेयू पदाधिकारियों के अनुसार पहले पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही थी जिसके कारण कई किसानों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बीकेयू के मीडिया प्रभारी मलिक ने कहा, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब इन प्रदर्शनों को बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular