Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : गड्ढा खोदकर घर में छिपाया था तस्करी की शराब, गिफ्तार

गाजियाबाद : गड्ढा खोदकर घर में छिपाया था तस्करी की शराब, गिफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। हरियाणा व अन्य प्रदेशों से आने वाली शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन,आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में रविवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह सारी शराब देशी है और इसे हरियाणा से तस्करी करके लाया गया था। खास बात यह है कि आरोपी युवक ने इस शराब को एक मकान के कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर उसमें दबाया हुआ था। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने गड्ढा खोदा गया तो उसमें शराब बरामद हो गई।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आशीष पांडेय आबकारी निरीक्षक सेo-4 मय आबकारी स्टॉफ एवं थाना विजयनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप बहरामपुर, 24 फिटा रोड, अकबरपुर स्थित संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान 24 फिटा रोड से एक अभियुक्त आबिद पुत्र तस्लीम निवासी चीनी कोठी के पास मिर्जापुर थाना विजय नगर को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर 24 फिटा रोड स्थित खाली मकान से बिक्री के लिए जमीन में गड्ढा बनाकर कर रखे गए 148 पौवे रसीला संतरा फ़ॉर सेल इन हरियाणा ओनली बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विजयनगर में आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular