गाजियाबाद(हि.स.)। गाजियाबाद कोर्ट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोर्ट परिसर में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद एक अधिवक्ता,एक जूते पोलिश करने वाले समेत करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस दौरान सभी कोर्टरूम खाली हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। यह तेंदुआ सीढ़ियों के माध्यम से सीजेएम कोर्ट तक पहुँच गया। जो कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया। उसने सबसे पहले कोर्ट में लोगों को देखकर हमलावर हो गया और सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। तेंदुआ लोहे की ग्रिल के पास बैठ गया। इसके बाद वन विभाग की करीब 12 लोगों की टीम जाल व पिंजरा लेकर वहां पहुंचे और उसको पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।
कोर्ट के एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं ।साथ ही पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया है ।उम्मीद की जा रही है कि तेंदुए को बहुत जल्द वन विभाग की टीम पकड़ लेगी लेकिन इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे कचहरी में सुरक्षा उपकरणों के साथ ही प्रवेश करें ताकि तेंदुआ उन पर हमला न कर सके ।तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों में मुख्य रूप से रेड एप्पल के नमन ओझा,सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रमोद तंवर,कांस्टेबल विकास और मोची सलीम शामिल है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
फरमान अली
