Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद के होटल में मिली अलीगढ़ की महिला की लाश, हत्या की...

गाजियाबाद के होटल में मिली अलीगढ़ की महिला की लाश, हत्या की आशंका

गाजियाबाद (हि.स.)। जिले के घंटाघर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल में अलीगढ़ की एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह बजरिया स्थित होटल आर्यदीप के कमरे में स्टाफ सफाई करने के लिए पहुंचा तो वहां पर एक महिला मृत अवस्था में मिली। महिला की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी प्रियंका (48) के रूप में हुई। उसकी हत्या की आशंका है। महिला रात 11 बजे होटल पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular