गाजियाबाद (हि.स.)। जिले में एनएच-9 से सटे मसूरी गांव के एक मदरसे में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मदरसे के मौलाना कासिम के साथ छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
मौलाना कासिम ने छात्र-छात्राओं को योग करने से होने वाले फायदों से अवगत कराया। कासमी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मदरसे में छात्र-छात्राओं, सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ योगासन कर योग दिवस मनाया गया।
फरमान अली
