लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने में जुटी आबकारी विभाग की टीमों ने रविवार की सुबह गाजियाबाद में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर हरियाणवी देशी शराब की बरामदगी की तो शाम तक चंदौली जनपद में ट्रक से लायी जा रही 390 पेटी अवैध शराब को बरामद किया।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में आबकारी टीम ने पूजा कॉलोनी, ख़ुशी वाटिका, राहुल गार्डन पर रोजाना की तरह निरीक्षण कर रही थी, तभी एक महिला पर शक होने पर उसकी तलाशी करवाने पर उसके पास से 292 पौवे मोटटा मसालेदार देशी शराब हुआ। वहीं एक अन्य महिला को भी हरियाला ब्रांड देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी महिला के पास से 374 मसालेदार देशी शराब के पौवे बरामद हुए।
चंदौली जनपद में आबकारी विभाग को सूचना के आधार पर कंदवा के निकट बरहनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली। आबकारी विभाग व चंदौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बरहनी तिराहे पर हरियाणा से आयी एक ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें 390 पेटी अवैध शराब रखी हुई मिली। आबकारी विभाग ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं मौके पर मिले दो तस्करों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया।
शरद
