Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गाजियाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पलायन करने वाले लोगों से मिलीं...

 गाजियाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पलायन करने वाले लोगों से मिलीं महापौर

गाजियाबाद (हि.स.)। महापौर सुनीता दयाल ने रविवार को बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनके हालात से रूबरू हुईं।

अत्यधिक बारिश होने के कारण और हिंडन नदी में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के आसपास के डूब क्षेत्रों में बने मकानों में अत्यधिक पानी भर गया है। बाढ़ के आसार हो गए हैं इसलिए लोग अपने घरों से पलायन कर शहरी क्षेत्रों में आ गए हैं। इसी प्रकार करहैड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में जल भराव से प्रभावित लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है जिनसे मिलने महापौर सुनीता दयाल पहुंचीं।

महापौर ने सभी लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है और लगभग 700 लोग नगर निगम के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। महापौर ने बाढ़पीड़ितों से कहा कि आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर सम्भव मदद की जाएगी। महापौर ने देखा कि लोगों के छोटे बच्चे भी साथ मे हैं। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए छोटे बच्चों के लिए दूध एवं बिस्कुट की व्यवस्था कराई। महापौर ने स्कूल में भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular