Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गाजियाबाद के पहले पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने संभाला कार्यभार

 गाजियाबाद के पहले पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने संभाला कार्यभार

गाजियाबाद (हि.स.)। सन् 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय मिश्रा ने बुधवार को जिले के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

इससे पहले अजय मिश्रा एसएसपी कानपुर, एसएसपी बनारस, एसपी एटीएस, एसपी सुल्तानपुर, एसपी बागपत भी रह चुके हैं। उनकी गिनती प्रदेश के तेजतर्रार अफसरों में होती है। उनके पिता भी यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। गाजियाबाद में पहले कमिश्नर के तौर पर अपराध पर लगाम लगाना उनके लिए चुनौती होगी। लूट, डकैती जैसी वारदात के अलावा साइबर क्राइम को रोकने के लिए भी उन्हें प्रभावी कदम उठाने होंगे।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular