गाजियाबाद(हि. स.)। थाना टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन इलाके में आठ साल की बच्ची का शव बोरी में मिला है। बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका की जा रही है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।
देखने में शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और सड़ने की बदबू आ रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि है कि किसी अन्य जगह पर बच्ची का कत्ल करके उसका शव रिहायशी इलाके में कूड़े के ढेर में ठिकाने लगा दिया गया है।
आज लोगों ने कूड़े के ढेर में एक बोरी देखी जिसमें बदबू आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी साफ होगा कि बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं।
