Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद की महिला से मेरठ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

गाजियाबाद की महिला से मेरठ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

मेरठ(हि.स.)। गाजियाबाद की एक महिला ने मेरठ के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह कंकरखेड़ा स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में रहने लगी। वहां पर महिला की दोस्ती लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर निवासी युवक से हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि दोस्ती के बाद आरोपित युवक उससे शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद आरोपित ने उसे फतेहउल्लापुर में एक मकान में रखा। जब महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसे बंधक बना लिया और तरह-तरह की यातनाएं देने लगा।

महिला का आरोप है कि आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और इसके बाद कमरे में बंधक बनाकर फरार हो गया। आरोपित महिला के एक लाख रुपए भी लेकर चला गया। शिकायत के बाद भी लोहिया नगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने महिला को जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और थाना पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए।

कुलदीप/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular