गाजियाबाद(हि.स.)। गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत कथित किसानों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता घायल हुए हैं।वसुंधरा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू सिंह की किसान कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और अभद्रता की। उनकी एक टांग में गंभीर चोट भी लगी है।
आरोप है कि किसानों ने पहले रेणुका धक्का दिया, फिर उनके ऊपर लाठियों से हमला किया गया। महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भाजपा का काफिला शांति पूर्वक अपने नेता अमित बाल्मीकि का स्वागत कर रहा था, लेकिन इसी बीच उन पर एक षड्यंत्र के तहत हमला किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास कोई लाठी-डंडे नहीं थे। किसान लाठियां लेकर उन पर टूट पड़े। प्रदर्शनकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित कुमार पाठक के आश्वासन के बाद वापस लौट गए हैं।
गाजियाबाद: किसानों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
