Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : कार से आठ लाख 23 हजार बरामद, सीज

गाजियाबाद : कार से आठ लाख 23 हजार बरामद, सीज

गाजियाबाद(हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस व एफएसटी टीम ने गुरुवार को दो युवकों से 08 लाख 23 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में युवक ने उक्त धनराशि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए। धनराशि को सीज कर आयकर विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार की सुबह बताया कि साहिबाबाद पुलिस व एसएससी टीम साहिबाबाद क्षेत्र में आने जाने वाहन संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें 08 लाख 23 हजार की नकदी बरामद की गई। इस कार में सीलमपुर निवासी अनस चौधरी तथा फतेहपुर निवासी पवन कुमार सवार थे। इन दोनों युवकों से इस मोटी धनराशि के बारे में जानकारी हासिल की गई तो यह लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और ना ही धनराशि को लेकर कोई कागजात दिखा पाए।

इसके बाद धनराशि को सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

फरमान/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular