Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : कारोबारी के घर में डकैती का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद : कारोबारी के घर में डकैती का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 28 फरवरी को आयुर्वेद दवा कारोबारी की कोठी में हुई 15 लाख से अधिक की डकैती का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला व दो पुरूषों डकैतों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक डकैती को अंजाम देने वाला एक अंतर्राज्यीय गिरोह है। इसके सदस्य लूट व डकैती की अनेक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि पुलिस के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात को प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने प्रयागराज निवासी राजीव श्रीवास्तव, शिवम व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गैंग लीडर मोहम्मद खैरूल, मिटू उर्फ कृष्णा, सादिक व एक अन्य आरोपी को फरार बताया है। खैरूल बंगलादेशी है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक आईटेन कार तथा लूटी गई रकम का 26,600 सौ रूपये बरामद किए हैं। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम अभिषेक मिश्रा ने बताया कि इस लूट के खुलासे के लिए दस टीमों को लगाया गया था। 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस मैनुअल इंटेलीजेंस के जरिए पुलिस अपराधियों तक पहुंची। उन्होंने बताया कि खैरूल इस गैंग का लीडर है। पकड़ी गई महिला के साथ ये लोग दिन में रेकी करते थे और इसके बाद वारदातों को अंजाम देते थे। 
गौरतलब है कि 28 फरवरी की रात को आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबारी पवन कुमार गर्ग की राजनगर स्थित कोठी में नकाबपोश बदमाश घुस आए थे और पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डेढ लाख रूपये की नकदी व करीब 15 लाख रूपये से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular