Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने पीआरवी वाहन में मारी टक्कर, सिपाही...

गाजियाबाद : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने पीआरवी वाहन में मारी टक्कर, सिपाही की मौत

गाजियाबाद(हि.स.)। मुरादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आकाश पटेल ने बताया कि मुरादनगर नगर क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस-वे पर सिपाही सुधीर कुमार व गौरव डासना कट के पार पीआरवी वाहन में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक ट्रक ने वाहन में हल्की सी टक्कर मार दी। जिसको लेकर सिपाही ट्रक ड्राइवर से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान अन्य ट्रक ने पीआरवी में टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर सिपाही सुधीर कुमार मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव घायल है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरमान/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular