Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद:हाईराइज़ सोसाइटी ली लिफ्ट में छात्र को कुत्ते ने काटा, मालकिन के...

गाजियाबाद:हाईराइज़ सोसाइटी ली लिफ्ट में छात्र को कुत्ते ने काटा, मालकिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद(हि.स.)। यहां राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने 09 साल के एक मासूम बच्चे को काट लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। कुत्ते की मालकिन के खिलाफ थाना नन्दग्राम में रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है। बच्चा कक्षा 04 का छात्र है।

खास बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा लिफ्ट में रोता रहा, दर्द से कराहता रहा, लेकिन पास खड़ी कुत्ते की मालकिन महिला ने उसकी जरा भी मदद नहीं की। घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने मांग की है कि लिफ्ट में पालतू कुत्तों को लाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

सीसीटीवी में महिला कुत्ते के साथ लिफ्ट में पीछे की ओर आती है तो बच्चा कुत्ते से बचने के लिए लिफ्ट में आगे की तरफ जाता है.। इसी दौरान कुत्ता बच्चे पर हमला कर देता है और उसकी कमर के पास काट लेता है। बच्चा दर्द से कराहते हुए कटे हुए स्थान पर पकड़ लेता है। दर्द के कारण वह पैर भी जमीन पर नहीं रख पाता और लंगड़ाने लगता है़ लेकिन निर्दयी महिला उसे संभालने का प्रयास भी नहीं करती।

घर पहुंचने पर बच्चे ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। जब बच्चे के पिता सोसायटी में पहुंचे तो उक्त महिला अपने कुत्ते को घुमाते हुए मिली। पूछने पर महिला ने उन्हें तवज्जो देना भी गवारा नहीं किया और अपने फ्लैट में चली गईं।

पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि कुत्ते की मालकिन के खिलाफ नन्दग्राम थाने में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम करवाई शुरू कर दी गयी है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular