Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद:कोरोना के मृत 23 सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों की सहायता के लिए...

गाजियाबाद:कोरोना के मृत 23 सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों की सहायता के लिए सात करोड़ स्वीकृत

गाजियाबाद(हि.स.)। पंचायत चुनावों के दौरान कोरोना के शिकार हुए 23 सरकारी कर्मचारियों के परिजनों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार 30-30 लाख रुपए मुआवजा स्वीकृत कर दी है। यह धनराशि कुल छह करोड़ 90 लाख होगी। यह सहायता राशि सीधे परिजनों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचन 2021 में चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हुए सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के प्रस्तावों को शासन ने सही पाया है।

शासन ने जिन कर्मचारियों को आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है, उनमें मृतक कर्मचारी राजे सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग, लेक्चरर रमेश चंद यादव, सीनियर क्लर्क विनोद कुमार तोमर, हेड क्लर्क आदेश कुमार शर्मा, टीजीटी टीचर बृजेश कुमार, असिस्टेंट टीचर खेल गंगा शरण सिंह, सिपाही पुष्पेंद्र त्यागी, जूनियर इंजीनियर जल निगम कुलदीप कटिहार, वाणिज्य कर विभाग के संग्रह अमीन प्रेम कुमार, हेड असिस्टेंट सत्य प्रकाश, उच्च शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पवन कुमार, नगर निगम के सेकेंड ग्रेड लिपिक हिमांशु शर्मा, जीडीए क्लर्क राजकुमार झा, जीडीए के जूनियर क्लर्क उदयवीर सिंह सिसोदिया, चपरासी अजब सिंह का नाम शामिल है।

इसके अलावा जीडीए हेड क्लर्क आदेश कुमार त्यागी बेसिक शिक्षा विभाग के क्लर्क गौरव मलिक बेसिक के असिस्टेंट टीचर नसीम खान चपरासी राजेंद्र सिंह असिस्टेंट टीचर शिवानी शर्मा असिस्टेंट टीचर रमेश कुमारी असिस्टेंट टीचर मधुबाला वह नगर विकास विभाग के पंप ऑपरेटर संजय कुमार के आश्रितों को 30-30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी शासन से की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular