Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद:एसएसपी ने तीन थाना प्रभारियों का किया तबादला

गाजियाबाद:एसएसपी ने तीन थाना प्रभारियों का किया तबादला

गाजियाबाद (हि. .)। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दीवाली के एक दिन बाद ही रविवार को तीन थाना प्रभारी बदल दिए है। इनमे एक थाना प्रभारी लम्बे समय से एक ही थाने में तैनात थे जबकि एक अन्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। एसएसपी ने बताया कि लंबे समय से कौशांबी इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर अजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक कवि नगर बनाया गया वही निवाड़ी का चार्ज देख रहे इंस्पेक्टर महेंद्र को इंस्पेक्टर कौशांबी बनाया गया अतिरिक्त निरीक्षक लिंक रोड ओमप्रकाश आर्य को प्रभारी निरीक्षक निवाड़ी बनाया गया। जबकि वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कवि नगर नागेंद्र चौबे कोरोना संक्रमण के कारण चिकित्साधीन हो गए हैं। एसएसपी ने सभी को पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए है और कहा है कि किसी भी दशा में अपराध नही बढ़ना चाहिए। 

……

RELATED ARTICLES

Most Popular