Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादः राजनगर एक्सटेंशन में ज्वैलरी शोरूम के बाहर सरेआम चलाई गोलियां

गाजियाबादः राजनगर एक्सटेंशन में ज्वैलरी शोरूम के बाहर सरेआम चलाई गोलियां

गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गुरुवार को दो स्कूटर व एक मोटर साइकिल पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वैलरी शोरूम में घुसकर गोलियां चलाई। हालांकि दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी-डंडों के साथ शोरूम के गेट पर पहुंच गया जिसके चलते बदमाशों को खाली लौटने को मजबूर होना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में संत कुमार का संत ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। आज दोपहर शोरूम खुला हुआ था। दोपहर को करीब ढाई बजे दो स्कूटर व एक मोटर साइकिल पर सवार छह-सात हथियारबंद बदमाश शोरूम के सामने पहुंचे,लेकिन इसी दौरान शोरूम के अंदर बैठे मालिक संत कुमार की नजर बदमाशों पर पड़ गई और वे अपने स्टाॅफ के साथ लाठी-डंडे लेकर शोरूम के गेट पर खडे़ हो गए जिससे बदमाश घबरा गए और पिस्टल व तमंचों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। संत कुमार ने बताया कि बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाई। संत कुमा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी सिटी अभिषेक वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफतार कर लिया जाएगा। वहीं गाजियाबाद सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक राजकिशोर का कहना है कि दिन दहाडे़ हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular