Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादः मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में सबसे बड़ा औषधीय पार्क

गाजियाबादः मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में सबसे बड़ा औषधीय पार्क

-12 हजार मीटर के पार्क में 4 हजार मीटर में तालाब 

-नर्सरी से औषधीय पौधों की खरीददारी, टी प्वाइंट भी

 गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपनी मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के लिए नई योजनाएं बना रहा है। हाल ही में जीडीए ने इस योजना को दिल्ली मेरठ रोड से कनेक्ट करने के लिए आरओबी का निर्माण शुरू कराया, अब जिले का सबसे बड़ा औषधीय पार्क ( हर्बल पार्क) बनाने जा रहा है। 12 हजार वर्ग मीटर में प्रस्तावित पार्क में 4 हजार वर्ग मीटर में तालाब बनाया जाएगा। जीडीए अधिकारी मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना को हर कीमत पर कामयाब करना चाहते हैं। किसानों के विवाद के चलते इस योजना पर आए दिन रोड़े अटकते रहते हैं लेकिन जीडीए अधिकारी इसको लेकर नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। इसी कड़ी में जीडीए ने यहां हबल पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है। हर्बल पार्क में औषधीय पौधों की नर्सरी विकसित की जाएगी जिसमें सौ से अधिक प्रजाति के हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। यहां से औषधीय पौधों की नोमिनल रेट पर खरीददारी भी की जा सकेगी। साथ ही इसमें एक हर्बल टी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जीडीए के उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हर्बल पार्क में भीड़भाड़ का माहौल नहीं होगा। ऐसा माहौल बनाया जाएगा ताकि भीड़भाड़ व शोरशराबे से दूर लोग हर्बल पार्क में शांति से कुछ समय गुजार सकें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular