Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांधी जयंती से यूपीनेडा प्रारंभ करेगा 'हर घर सोलर अभियान'

गांधी जयंती से यूपीनेडा प्रारंभ करेगा ‘हर घर सोलर अभियान’

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयन्ती 02 अक्टूबर से यूपीनेडा लखनऊ एवं वाराणसी सोलर सिटी में “हर घर सोलर अभियान” प्रारम्भ करेगा। यह अभियान पूरे माह आयोजित किया जाएगा।

निदेशक यूपीनेडा अनुपम शुक्ला ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ”हर घर सोलर अभियान” के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकास भवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि उपभोक्ताओं के हित में आयोजित इस कैम्प में आवासीय एवम् व्यवसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न विभागों के सम्बधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।

कैम्प के दौरान सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना के सम्बन्ध में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जायेगी।

मोहित /पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular