इंटरनेशनल डेस्क
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां खाई में बस गिरने से 22 यात्रियों की मौत हो गई तो 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधनोती जिले में यह हादसा उस समय हुआ जब यात्री बस पंजाब प्रांत में जिले के बलोच इलाके से रावलपिंडी जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सभवतः कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिससे यह सड़ से 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में महिलाएं और बच्चे सहित 22 लोगों की मौत हो गई। डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क किनारे सामान बेचने वाले एक शख्स ने बस को गिरते हुए देखा और पास के गांव में मस्जिद के मौलवी को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद मौलवी ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से गांववालों को हादसे की जानकारी दी और घटनास्थल की ओर दौड़ने की अपील की। पीओके पहाड़ी और दुर्गम रास्तों वाला इलाका है। चालकों की लापरवाही और वाहनों में खामियों की वजह से यहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं।
यह भी पढ़ें : SP ने बच्चों को दिए उपहार, बच्चे बोल-थैंक यू अंकल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
