Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगश्त के दौरान पलटी पुलिस की गाड़ी, प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

गश्त के दौरान पलटी पुलिस की गाड़ी, प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

झांसी। जिले के शाहजहांपुर थाने की गाड़ी शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान अचानक असंतुलित होकर एक नाले में गिर गई। घटना में थानाध्यक्ष समेत कुल पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

शाहजहांपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अपने हमराहिंयों के साथ बीती देर रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी गाड़ी असंतुलित होकर एक नाले में गिर गई, जिसमें थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह समेत विपिन, आकाश, राजेंद्र व वीर सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया गया। इसकी जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी मोंठ को लगी वह तुरंत ही पुलिस बल के साथ सामुदायिक केन्द्र पहुंचे। वहां घायल पुलिस कर्मियों की हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल काॅलेज के रिफर किया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular