गाजीपुर (हि. स.)। जनपद के भावरकोल थाना क्षेत्र में लूट का एक आरोपी अपराधी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय गले में पट्टी लगाकर पहुंच गया। जिसमें उसने स्वयं स्वीकार किया कि मैं लूट का अपराधी हूं। कृपया मुझे जेल भेज दीजिए और पुलिस से बचा लीजिए।
पुलिस के अनुसार भांवरकोल थाने का लूट का आरोपी विशाल बिंद अचानक गले में तख्ती लटका कर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुंच गया। तख्ती पर लिखा था कि एसपी साहब, मैं आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे पुलिस से बचाइये। मैं अब अपराध नहीं करूंगा। वांछित अपराधी के इस तरह पहुंचने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वांछित अपराधी विशाल बिंद ने मीडिया को बताया कि भांवरकोल थाना क्षेत्र में मैं लूट का आरोपी हूं। एसओजी मुझे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। गोली मारने के डर से आत्मसमर्पण कर रहा हूं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
श्रीराम जायसवाल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
