Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगला घोंटू रोग से बचने के लिए शुरू हुआ अभियान

गला घोंटू रोग से बचने के लिए शुरू हुआ अभियान

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। गला घोटू (डिप्थीरिया) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा ने गुरुवार को सीएससी बेहजम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस दौरान उनके साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा ने बताया कि गलाघोंटू (डिप्थीरिया) टीकाकरण अभियान 10 नवंबर तक चलाया जाएगा। जिले में इस अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा एक, कक्षा पांच और कक्षा 10 के बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। इसका लक्ष्य 85570 बच्चों का है। इसे लेकर वैक्सीन की समुचित व्यवस्था जिले में है और टीम बनाकर विद्यालयों में जाकर बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। विकासखंड बेहजम से इस अभियान की शुरुआत से हो गया है। सीएससी पर इसे लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीपीएम इफ्तिखार खान, बीसीपीएम संदीप मिश्रा, विद्यालय अध्यापक, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी आदि शामिल हुए।

देवनन्दन /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular