Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचगलत वरासत दर्ज करने वाला लेखपाल निलम्बित, RI को प्रतिकूल प्रविष्टि

गलत वरासत दर्ज करने वाला लेखपाल निलम्बित, RI को प्रतिकूल प्रविष्टि

संवाददाता

बहराइच। तहसील नानपारा के ग्राम पाठकपुरवा के खाता संख्या 99 व 102 पर अंकित खातेदार स्वर्गीय खेलावन पुत्र छंगा की भूमि की वरासत क्षेत्रीय लेखपाल संजीव कुमार रवि व राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह द्वारा मृतक के भाई राममिलन पुत्र छंगा के नाम कर दी गयी, जबकि मृतक की जायज वारिश पुत्री श्रीमती लक्ष्मी उर्फ नीता पुत्री स्व० खेलावन पत्नी रमेश निषाद थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर न्यायालय तहसीलदार नानपारा द्वारा उक्त वरासत को निरस्त कर भूमि की वरासत श्रीमती लक्ष्मी उर्फ नीता पुत्री स्वर्गीय खेलावन पत्नी रमेश निषाद के नाम अंकित कर दी गयी। गलत वरासत दर्ज करने के प्रकरण का कड़ा संज्ञान लेते हुये जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर लेखपाल संजीव कुमार रवि को निलम्बित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है तथा राजस्व निरीक्षक सनाउल्लाह को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी है।

गलत वरासत दर्ज करने वाला लेखपाल निलम्बित, RI को प्रतिकूल प्रविष्टि
RELATED ARTICLES

Most Popular