Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगर्लफ्रेंड को मोबाइल देने के लिए मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो...

गर्लफ्रेंड को मोबाइल देने के लिए मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

बस्ती (हि.स.), जिले के पैकोलिया थाने की पुलिस द्वारा दो मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया है कि मोटर साइकिल चोरी करने वाले अनिकेत सिंह उर्फ कल्लू,नंदलाल उर्फ नंदू पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम बड़ेरिया कुंवर को चोरी की दो मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करजेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि गर्लफ्रेंड को मोबाइल व गिफ्ट देने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी कर ली । इसके अलावा वे अपना जेब खर्च चलाने के लिए अन्य छोटी-छोटी चोरी करते रहते हैं।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular