Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगर्भवती महिलाओं को दी जा सकती है कोरोना रोधी वैक्सीन: डॉ. वीके....

गर्भवती महिलाओं को दी जा सकती है कोरोना रोधी वैक्सीन: डॉ. वीके. पॉल

विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मौजूद तीनों वैक्सीन गर्भवती महिलाओं को दी जा सकती हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके. पॉल ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी।
डॉ. पॉल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि गर्भवती महिलाएं भी टीका ले सकती हैं। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी सभी वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही कोरोना रोधी टीका गर्भवती महिलाओं को देने का फैसला किया था, लेकिन इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किये गये थे। डॉ. पॉल ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है और जल्दी ही इसे जारी किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular