फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के ब्लाक जसराना के परिसर में पोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की मंगलवार को गोद भराई की गयी। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मिशन शक्ति के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा कई बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न हुआ। ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाईल एवं मॉनटिरिंग डिवाइस का वितरण भी किया। इस दौरान कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में संतुलित आहार का उपयोग करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारी होती है, जव गर्भवती महिला खुद स्वस्थ होगी तभी उसकी आने वाली संतान भी स्वस्थ होगी। आंगनवाडी कार्यकत्रियों को अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निभाने का आहवान किया। सीडीपीओ सीमा यादव ने कहा हम संतुलित भोजन करेंगे तभी समृद्ध होंगे।
इसके साथ ही फिरोजाबाद ब्लॉक में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शासन की योजना के अधीन मोबाइल वितरण का कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मोबाइल वितरण किये गए।
इस मौके पर सीडीपीओ सुशीला यादव, जितेंद्र यादव, प्रभारी वीडियो फिरोजाबाद सरिता सिंह, मुख्य सेविका सुनीता के अलावा 09 बच्चों को अन्नासन वितरण किया गया साथ ही 13 बच्चों को बीज पैकेट वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ियों ने स्टॉल लगाकर खाने-पीने की वस्तुएं भी लगाई। इस मौके पर ब्लाक का स्टाफ मौजूद रहा।
