Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगरीबो में होता है ईश्वर का वास : ऋषिकेश उपाध्याय

गरीबो में होता है ईश्वर का वास : ऋषिकेश उपाध्याय

-नगर निगम ने 6 वार्डो के जरूरतमंद लोगों को वितरित किया कम्बल 
अयोध्या (हि.स.)। नगर निगम अयोध्या द्वारा अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गरीबों को निशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम के दूसरे दिन रिकाबगंज नरेन्द्रालय के विशाल परिसर में निगम क्षेत्र के 6 वार्डो के जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।
   यह जानकारी नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी राम किशोर यादव ने दी। निशुल्क कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों में ईश्वर का वास होता है। गरीब असहाय की सेवा ईश्वर की सेवा मानकर कर रहा हूं। 
  उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त विशाल सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में सभी पार्षदों के प्रयास से सभी वार्डो में गरीब निःसहायों के बीच नगर निगम अयोध्या द्वारा कम्बल का वितरण किया जा रहा है। 
  उन्होंने कहा कि जनता मेरी मां है, जिसने मेयर के रूप में जनप्रतिनिधि को वोट देकर जन्म दिया हैं। मैं गरीबों की सेवा करना अपना धर्म समझता हूं। नगर निगम द्वारा आयोजित निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह में आर के तिवारी सहायक अभियंता, ओपी सिंह, विनोद पटेल, अवर अभियंता शिवराज सुपरवाइजर, जनसम्पर्क अधिकारी नगर निगम के निजी सहायक हनुमान प्रसाद गुप्ता सहित निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों का का सराहनीय योगदान रहा।
  इस अवसर पर सुधीर नारायण श्रीवास्तव पार्षद चौक अनिल सिंह पार्षद जयप्रकाश नारायण वार्ड श्रीमती गरिमा मौर्या पार्षद अंगूरी बाग वार्ड श्रीमती सुधा रानी जी पार्षद हैदरगंज वार्ड बुद्धि पाल प्रजापति पार्षद कंधारी बाजर वार्ड राजेश कुमार गौड़ पार्षद मंगल पांडे वार्ड की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अंशुमान मित्रा सह मीडिया प्रभारी महानगर, प्रमोद मौर्य कार्यकारिणी समिति जिला अयोध्या सदस्य रामजी शर्मा राधे मोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular