Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगरीबों की फर्जी तरीके से जमीन बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें...

गरीबों की फर्जी तरीके से जमीन बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें : जिलाधिकारी

हरदोई (हि.स.)। थाना बेहटा गोकुल में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि थाना समाधान, तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य शासन आदि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से करें। निष्पक्ष तथा गुणवत्ता परक शिकायत निस्तारण की छाया प्रति शिकायतकर्ता को अवश्य उपलब्ध करायें।

जिलाधिकारी ने गांवों में एक ही जमीन को कई लोगों को फर्जी तरीके से बेचने और कब्जा न दिलाने की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल को निर्देश दिये कि गरीबों को फर्जी तरीके से जमीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। पीड़ितों की धनराशि वापस करायें। वहीं अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ायें और किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular