Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटी, सगे भाइयों की मौत

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटी, सगे भाइयों की मौत

शाहजहांपुर(हि.स.)। थाना कांट क्षेत्र में बीती रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना कांट क्षेत्र गांव मथुरापुर निवासी अनिल (28) अपने छोटे भाई सुमित (17) के साथ बीती रात ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर रौसर कोठी स्थित रोजा चीनी मिल जा रहे थे। रात करीब एक बजे कस्बा कांट में महुआ बाजार के पास ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। दोनों भाई गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फंसे दोनों भाइयों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने व उसके नीच दबने से दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की।

अमित/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular