Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगन्ना किसानों के बकाये की पूर्ति को लेकर राज्य सरकर उठाए ठोस...

गन्ना किसानों के बकाये की पूर्ति को लेकर राज्य सरकर उठाए ठोस कदम : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया है। सरकार जल्द से जल्द इन बकायों की पूर्ति करने के लिए ठोस कदम उठाए।

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा कि कृषि प्रधान होने के बावजूद खेती व किसान हित के प्रति सरकारों द्वारा कम ध्यान देना हमेशा से ही बड़ी चिंता का कारण रहा है। किन्तु अब उनके उपज की वाजिब कीमत नहीं मिलना, गन्ना किसानों का भारी बकाया व पशुधन की हानि आदि ग्रामीण भारत को त्रस्त कर रहे हैं। सरकार को तुरंत ध्यान दें।

आगे उन्होंने कहा कि गुजरात, राजस्थान, एमपी से लेकर यूपी तक में ‘लम्पी’ बीमारी के कारण असंख्य घरेलू जानवरों की मौत ने गरीब ग्रामीण भारत को नए संकट में डाल रखा है। पशुधन आत्मनिर्भर ग्रामीण जीवन की रीढ़ है, इसलिए यूपी व अन्य राज्य सरकारें प्रभावित लोगों की समुचित आर्थिक मदद जरूर करें।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी विधानसभा में स्वीकार किया है कि प्रदेश के गन्ना किसानों का भारी बकाया है, जिसके सम्बंध में सरकार को अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाते हुए इन बकायों की यथाशीघ्र पूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कड़ा कदम जरूर उठाना चाहिए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular