Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गन्ना : अब घर बैठे मिलेगी सर्वे, सट्टा, पर्ची और खेती से...

 गन्ना : अब घर बैठे मिलेगी सर्वे, सट्टा, पर्ची और खेती से जुड़ी जानकारी

– टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर कर सकेंगें सम्पर्क

– होगा समस्या समाधान, 24 घंटे ले सकेंगे खेती से जुड़ी जानकारी

गोरखपुर (हि.स.)। गन्ना किसानों की जिज्ञासाओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए गन्ना किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। यह संभव होगा गन्ना विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर से। टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203 पर अब गन्ना किसानों को 24 घण्टे सहायता मिलेगी। समस्याओं का समाधान भी होगा।

जिला गन्ना अधिकारी, कुशीनगर दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास विभाग के लखनऊ मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना हुई है। प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने एवं जिज्ञासाओं एवं सुझावों का समाधान कराने के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना हुई है। यह आधुनिक है। इसे एन. कम्प्यूटिंग सिस्टम, इपीबीएक्स, इन्टरकॉम एवं वेब बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। उच्च तकनीकी सुविधाओं से जुड़े कंट्रोल रूम कार्मिकों द्वारा गन्ना किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान होगा। किसानों की सुविधाओं को देखते हुए बैकअप टीम भी गठित हुई है।

यह मिलेगी जानकारी

गन्ने की खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर सर्वे, सट्टा, कैलेंडर पर्ची एवं गन्ने की खेती से जुड़ी नवीनतम जानकारियां तो मिलेगी ही, सुझाव के लिए कॉल किया जा सकेगा। किसानों द्वारा दिये गये सुझावों पर गंभीराता से विचार होगा और गन्ना कि खेती सुगम बनेगी।

समस्याओं का घर बैठे समाधान, समय-पैसे की बचत भी : जिला गन्ना अधिकारी

जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी का कहना है कि इन तकनीकी व्यवस्थाओं से किसानों को दफ्तरों के लगाने नहीं लगाने पड़ेंगे। उनके दफ़्तर तक आने जाने वाले समय और पैसे की बचत होगी। किसानों को घर बैठे ही सभी सूचनायें मिल सकेंगी।

डा. आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular