फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की देर रात्रि एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ में शनिवार की देर रात्रि उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी तरह एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में आस-पास की दो अन्य फैक्टी भी आ गई। आग की भीषण देख आस पास घरों में रहने वाले लोग घर से बाहर निकल आये। सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना को लेकर पुलिस और गत्ता फैक्ट्री स्वामी ने बताया कि आग से कितना नुकसान हुआ है यह साफ नहीं हो सका है।
कौशल
