कानपुर(हि.स.)। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिल्हौर थाना कानपुर आउटर क्षेत्र के गंगा के नानामऊ घाट पर गुरुवार को आधा दर्जन लोग डूब गए। हालांकि कुछ लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया और पुलिस एवं गोताखोरों ने तीन युवकों को बचान में काम हो गई। हादसे में डूबे एक व्यक्ति की तलाश जारी है।
बिल्हौर के लोधनापुरवा गांव के लोग गुरुवार शाम गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गंगा के नानामऊ घाट पर गए हुए थे। जहां विसर्जन के दौरान अचानक छह लोग गहरे पाने में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों एवं पुलिस ने गोताखोरों को पांच लोगों को बचा लिया। लेकिन एक व्यक्ति का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है। घटना की सूचना पर प्रशिक्षण रत क्षेत्राधिकारी बिल्हौर रंजीत एवं कोतवाल अतुल कुमार समेत पुुलिस टीम के साथ पहुंचे है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए खोताखोर लगातार प्रयास कर रहें है।
राम बहादुर
