Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलगणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना

जल संस्थान के भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बप्पा को किया विदा

लखनऊ(हि.स़.)। ऐशबाग जल संस्थान कालोनी की ओर से आयोजित श्रीगणेश महोत्सव की प्रतिमा की विदाई कर दी गई। भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना‘ की पुकार के साथ विदा किया ।

प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडित ललित मिश्रा ने मंगलमूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चार से हवन एवं पूजन किया। भक्तों के हाथों में रक्षासू़त्र बांध यजमान जनों ने प्रसाद वितरित किया।

इसके बाद भण्डारा हुआ। भक्त अनामिका मिश्रा ने बताया कि इस गणेश उत्सव का आयोजन हिन्दू-मुस्लिम दोनों एक साथ मिलकर करते है, जिसे यहां लोग हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारा का प्रतीक माना जाता है क्योंकि सभी हिन्दू-मुस्लिम लोग गणेश चतुर्थी पर्व को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करते है।

उपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से अलौकिक श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया, ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के बीच भगवान गणेश को रंग-गुलाल वर्षा करते हुए भक्तजन झूमते-नाचते हुए कुड़िया घाट विसर्जन स्थल के लिए निकल पड़े।

कुडिया घाट विसर्जन स्थल पर धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके सभी के लिए सुख समृद्धि की मनोकामना मंगलमूर्ति से की। इस मौके पर अनुपम मित्तल, डां. राजीव तिवारी, आरिफ खान, उमाशंकर मिश्रा,, अर्चना पांडेय, अंकित, अनुष्का, आंशिका, दिव्यांशी, मोहित, युवी, सुदीप, सोनी, ख्याति भी यात्रा में शामिल हुई।

शैलेंद्र मिश्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular