Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगणतंत्र दिवस : रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पार्सल यातायात पर चार...

गणतंत्र दिवस : रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पार्सल यातायात पर चार दिन के लिए लगाया प्रतिबंध

मुरादाबाद (हि.स.)। गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर रेलवे विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाहर से आने वाले पार्सल पर रोक लगा दी है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र के नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित पर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक अस्थाई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पार्सल गोदाम और प्लेटफार्म पार्सल पैकेज पैकिंग से मुक्त रहेंगे और सभी उपरोक्त स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी (मांग वीपी सहित) सहित आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया हैं।

श्री कुमार ने आगे बताया कि केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जा सकती है और सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी।

यह प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों (यानी नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित) पर लागू हैं। यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग अनलोडिंग के लिए स्टापेज वाले अन्य डिवीजनों क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू होगा।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular