Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगड़हा महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी को

गड़हा महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी को

बलिया(हि.स.)। भोजपुरी को उसकी असल पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा नए साल की शुरुआत यानी 27 जनवरी को भरौली में गड़हा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के आयोजक प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोपाल राय ने मंगलवार को आयोजन से सम्बंधित जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि गड़हांचल के गांधी स्व. हरिशंकर राय की स्मृति में होने वाले इस बहुचर्चित, बहुप्रतिष्ठित और बहुप्रतिक्षित विशाल गड़हा महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी को भरौली के विशाल मैदान में होगा। साथ ही इस वर्ष भी गड़हा विकास मंच के द्वारा गरीब बेटियों की शादी खूब धूमधाम से कराई जायेगी।

2001 में पहली बार गड़हा महोत्सव कराया गया था। हर बार के आयोजन में लाखों लोग अपने चहेते कलाकारों को देखने के लिए इकट्ठा होते हैं।

एन पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular