Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगडकरी के खिलाफ पत्रकारों ने दिया प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन

गडकरी के खिलाफ पत्रकारों ने दिया प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन

कानपुर देहा (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मीडिया कर्मियों को अपशब्द कहने में मामले में पत्रकार संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अपने शब्दों को वापस लेने की मांग की है।

पत्रकार संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को कई पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को दिया । जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री की भाषा की हमारा संगठन निंदा करता है तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से देश के पत्रकारों से माफी मांगने की अपील करता है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता, संस्थापक गीतेश अग्निहोत्री, मो. मशरूफ ,आलोक चतुर्वेदी, कुलदीप गौड़,सुशील शुक्ला, अंकुर द्विवेदी, अजय तिवारी, राहुल राजपूत, बृजबिहारी द्विवेदी, अनुज पांडेय, कुलदीप सिंह, सौरभ मिश्रा, कृष्णा कुशवाहा,अभिषेक पांडेय, गौरव शुक्ला, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, विशाल मिश्रा, विपिन कोली,उमंग अग्रवाल, सुमित गुप्ता,अंशुल गौर,सुनील कुशवाहा,बल्लू चतुर्वेदी,विवेक त्रिवेदीआदि पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular