Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरगजब निकले जनशक्ति मंत्री, आए थे निरीक्षण करने बोल गए ये क्या..

गजब निकले जनशक्ति मंत्री, आए थे निरीक्षण करने बोल गए ये क्या..

रोहित गुप्ता
बलरामपुर।
जनपद में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आए तो बाढ़ रोधी परियोजनाओं के निरीक्षण में लेकिन उनके निशाने पर सपा और बसपा रहे। यह दीगर बात है कि उन्होंने परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
जल शक्ति मंत्री ने सदर ब्लॉक के मदारा और सरदारगढ़ गांव में चल रही बांध और बाढ़ रोधी परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत भी की। मंत्री ने अधिकारियों को काम जल्द पूरा कर लेने के लिए निर्देश दिए।
बोले तो यह :
‘हमारी और उनकी सरकार में फर्क’:निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अपने सरकार की तारीफ की बल्कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को आड़े हाथों भी लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के मंत्री पहले दो-तीन साल तक आराम और मौज किया करते थे। जबकि जब से हमारी सरकार बनी है। तब से हम लगातार क्षेत्र में हैं और लोगों की समस्याओं को जानने का काम कर रहे हैं। यही फर्क है हमारे शासनकाल और उनके शासनकाल में।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वह 15 जून तक सभी कार्यों को पूरा कर लें, जिससे बारिश होने पर ग्रामीणों को समस्या ना आए।

गजब निकले जनशक्ति मंत्री, आए थे निरीक्षण करने बोल गए ये क्या..
RELATED ARTICLES

Most Popular