Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंभीर बीमारियों से बचने के लिए मधुमेह से दूरी जरूरी- डॉ. आईके...

गंभीर बीमारियों से बचने के लिए मधुमेह से दूरी जरूरी- डॉ. आईके रामचंदानी

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। विश्व मधुमेह दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला पुरुष चिकित्सालय ओयल में किया गया। इसके तहत गोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ। जागरूकता गोष्ठी की अध्यक्षता जिला पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आईके रामचंदानी ने की। वहीं इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला पुरुष चिकित्सालय में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में बोलते हुए सीएमएस डॉ. आईके रामचंदानी ने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके तमाम कारण हैं। इन्हें आज जानना और समझना बेहद जरूरी है।

इस दौरान एनसीडी क्लीनिक के नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पांडे ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर इस बार जिस थीम को लेकर यह दिवस मनाया जा रहा है, वह थीम बेहद महत्वपूर्ण है। बीमारियों से बचाव के लिए व्यायाम सहित खान-पान और जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता है। दवाओं से अच्छा है जीवन शैली में बदलाव।

इस दौरान डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. एके. द्विवेदी, डॉ. शिखर बाजपेई, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. रवि सिंह, विजय वर्मा, रजनी मसीह, नीरज कुमार, सरिता सिंह, विवेक तिवारी, अनुज त्रिवेदी, मनोज मौर्य आदि उपस्थित रहे।

देवनन्दन /दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular