Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगंगा में स्नान करते डूबने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, चार...

गंगा में स्नान करते डूबने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, चार को बचाया

प्रयागराज (हि.स.)। मेजा थाना क्षेत्र में गंगा के कंकड़ा घाट पर शुक्रवार को स्नान करते समय पांच बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। हालांकि ग्रामीण चार बच्चों को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

मेजा के शुकुलपुर गांव निवासी जीवन लाल के दो बच्चे हैं। वे खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह उनका बेटा सचिन (15) अपने चार दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया। जहां स्नान करते समय पांचों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के समय मौजूद ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन इस बीच सचिन की जान चली गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सचिन के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बच्चे गंगा में स्नान करते समय डूबने लगे। हालांकि चार बच्चों को बचा लिया और एक बच्चे की जान चली गई। परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular