Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागंगा में प्रवाहित हुईं पूर्व सांसद की अस्थियां, राष्ट्रपति ने जताया शोक

गंगा में प्रवाहित हुईं पूर्व सांसद की अस्थियां, राष्ट्रपति ने जताया शोक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्य देव सिंह के निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति के निजी सचिव प्रवीण सिद्धार्थ द्वारा दिवंगत सांसद के पुत्र वैभव सिंह को शुक्रवार को भेजे गए शोक संदेश में कहा गया है कि आपके पिता के स्वर्गवास के बारे में जानकर राष्ट्रपति जी को अत्यंत दुख हुआ। राष्ट्रपति जी आपके एवं परिवार के सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को शांति तथा आप सबको इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस बीच पूर्व सांसद के परिजनों द्वारा विधि विधान पूर्वक उनकी अस्थियों का विसर्जन भी गंगा नदी में कर दिया गया।

यह भी पढें : जानें, किस दिन आपके खाते में आए आएगी किसान सम्मान निधि

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular